चौमूं में ब्रेक फेल होने से पलटी स्कूल बस, 12वीं की छात्रा की मौत, 9 बच्चे घायल

जयपुर-बीकानेर हाईवे पर चौमूं के पास ब्रेक फेल होने से टीसीआई एजुकेशन हब स्कूल की बस पलट गई। हादसे में 12वीं की छात्रा कोमल देवंदा (निवासी चौमूं) की मौत हो गई, जबकि 9 छात्र घायल हो गए। बस का फिटनेस पिछले साल मार्च में ही खत्म हो गया था। इसके बाद भी बस बच्चों को लेकर हाईवे पर चल रही थी। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 25-30 बच्चे सवार थे। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। जिला परिवहन अधिकारी ने चौमूं एसएचओ को स्कूल संचालक और बस मालिक पर कार्रवाई के लिए कहा है। इधर, घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। बाद में 21 लाख रुपए में समझौता हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *