चौमूं में स्कूल बस पलटने से एक छात्रा की मौत:6 गंभीर घायल बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती, वीर हनुमान मार्ग पर हादसा

जयपुर के चौमूं इलाके में एनएच-52 स्थित वीर हनुमान मार्ग पुलिया के पास बुधवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई और छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चौमूं पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल चौमूं के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल छह बच्चों का शहर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है यह खबर भी पढ़े…
महाकुंभ से हनुमानगढ़ लौट रही बस पलटी, 2 की मौत:14 श्रद्धालु घायल, जयपुर-आगरा हाईवे पर हुए धमाके के बाद दौड़े गांव वाले महाकुंभ (प्रयागराज, यूपी) से हनुमानगढ़ (राजस्थान) लौट रही स्लीपर बस जयपुर-आगरा हाईवे पर पलट गई। इसमें 2 श्रद्धालु महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। हादसे के दौरान हुए धमाके के बाद गांव वाले हाईवे की ओर दौड़े और गाड़ी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *