चौमूं में हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी:बेकाबू ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी कार से भिड़ा, पेड़ में जा घुसा

चौमूं में NH-52 हाईवे पर गुरुवार देर रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हुआ। यहां चिरमी होटल के पास जयपुर से चौमूं की ओर जा रही चारे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी 1 गाड़ी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे यह गाड़ी, खड़ी दूसरी कार में जाकर घुस गई।
हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई बड़ा जानलेवा हादसा नहीं हुआ। इन 3 फोटोज के जरिए समझिए पूरा हादसा… ट्रक लेकर भाग गया ड्राइवर
हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। यह पूरा घटनाक्रम पास की एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पेड़ से टकराने पर पेड़ टूट गया। खड़ी कारों में कोई नहीं था सवार
हादसे के समय सड़क किनारे खड़ी दोनों कारों में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। ये लोग पास की होटल में खाना खा रहे थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *