उज्जैन | कलाल समाज ने इंदौर रोड पर तपोभूमि के आगे निर्माणाधीन ब्रिज के अंडर पास पर बन रहे चौराहे का नाम सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा रखने की मांग की है। इसके साथ ही प्रतिमा भी स्थापित करने की अनुमति देने की मांग की है। कलाल समाज के पदाधिकारियों ने बताया उज्जैन क्षेत्र में कलाल समाज के अराध्य देव सहस्त्र बाहु अर्जुन हैं। कलाल समाज के देव सहस्त्र बाहु अर्जुन का वर्तमान में उज्जैन में कहीं भी सम्मान चिह्न, प्रतिमा या किसी मार्ग का नाम नहीं है। समाज अराध्य देव के प्रति आदर सम्मान का भाव रखते हुए मांग कर रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।


