बाड़मेर | फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन बुधवार को चौहटन चौराहा बाड़मेर में किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम बिश्नोई ने बताया कि जिला कलेक्टर बाड़मेर टीना डाबी के निर्देशन में फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में चौहटन चौराहा बाड़मेर में आयोजन किया गया।जिसमें खाद्य कारोबारकर्ताओं को मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र जारी कर सुपुर्द किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ प्रवीण संखलेचा, नरेश कुमार सोलंकी, राजेन्द्र सिंह इंदा व गोरखाराम उपस्थित रहे।


