छग टीचर्स एसोसिएशन 1 को घेरेगा जेडी कार्यालय

महासमुंद| छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन महासमुंद जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी ने बताया कि रायपुर संभाग के शिक्षक एलबी संवर्ग की प्रमुख मांग माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर विगत 3 सालों से पदोन्नति न होने से संभाग के शिक्षक एल बी ई और टी संवर्ग मे भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कई बार संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर को ज्ञापन सौंपा पर अधिकारियों ने कभी कोर्ट का हवाला देकर तो कभी उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर पदोन्नति करने की बात कहकर गुमराह करते रहे। उक्त पदोन्नति की मांग को लेकर संभाग स्तरीय बैठक में 1 सितंबर को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर कार्यालय का घेराव करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *