छठे वेतन आयोग के आधार पर दिया जाए वेतन: प्रभजोत

भास्कर न्यूज | अमृतसर पावरकॉम के जूनियर इंजीनियरों ने सब-अर्बन सर्किल में चेतना रैली निकाली। चेतना रैली निकालने का फैसला काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर्स पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की केंद्रीय वर्किंग कमेटी की बैठक में लिया गया था। सर्किल प्रधान इंजी. प्रभजोत सिंह और महासचिव इंजी. कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 जून को काउंसिल की पावरकॉम मैनेजमेंट के साथ मीटिंग हुई। इस दौरान फील्ड जेईज को लैपटॉप देने की मांग को मंजूरी दी गई थी। डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन ने कहा था कि जेईज को ऑनलाइन परमिट टू वर्क देने के लिए ऐप पर काम चल रहा है जो 15 दिन में लागू किया जाएगा। वहीं जेईज ने मांगों में छठे वेतन आयोग के आधार पर प्रारंभिक वेतन मान देना, जूनियर इंजी. कैडर का समयबद्ध पदोन्नति स्केल बहाल करना, स्पेशल अलाउंस और फील्ड अलाउंस को नए वेज फॉर्मुलेशन कमेटी में शामिल करना, हेडक्वार्टर कार्यालयों में जेईज और एएईज को विशेष भत्ता देना, 30 लीटर पेट्रोल की लिमिट बढ़ाना, सहायक लाइनमैन से निचले स्तर पर भर्ती शुरू करना आदि करना शामिल हैं। इन सभी सहमतियों को लागू करने में पावरकॉम मैनेजमेंट की लेट लतीफी से जेईज में भारी रोष है। काउंसिल ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इस मौके पर इंजी. बलबीर सिंह पंधेर पंजाब प्रधान, डिप्लोमा इंजी. एसोसिएशन, इंजी. इकबाल सिंह पंजाब सलाहकार और बॉर्डर जोन के प्रधान, इंजी. निंदर पाल सीनियर उप प्रधान बॉर्डर जोन इकाई भी शामिल हुए। उन्होंने जेई कैडर को जागरूक किया और संघर्ष व उपलब्धियों को कमजोर करने वालों से सतर्क रहने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *