दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन बिलासपुर और हड़पसर (पुणे) के बीच एक फेरे के लिए चलेगी। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 08265 बिलासपुर से 22 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08266 हड़पसर से 23 अक्टूबर को रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं। नवरात्रि मेले के लिए भी विशेष व्यवस्था ट्रेन में यात्रियों को विभिन्न श्रेणियों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें 2 एसएलआर, 3 सामान्य श्रेणी के कोच, 4 शयनयान श्रेणी के कोच शामिल हैं। एयर कंडीशन श्रेणी में 8 एसी थ्री टियर, 2 एसी थ्री इकोनॉमी और 1 एसी टू टियर कोच की व्यवस्था की गई है। साथ ही,मैहर में आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले के लिए भी रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। मेला 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रहेगा।


