छतरपुर की रानी बेगम बनीं शीला यादव:हवन-पूजन के बाद फिर घर वापसी; पार्षद रह चुकी हैं

छतरपुर शहर में रानी बेगम ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म में वापसी की है। वह अब फिर से शीला यादव बन गई हैं। यह मामला छतरपुर के घोषयाना मोहल्ले से सामने आया है। इस ‘घर वापसी’ के लिए छतरपुर की अनगढ़ टौरिया पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कर्मकांडी ब्राह्मणों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ उन्हें सनातनी धर्म में शामिल कराया। इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उनका नाम रानी बेगम हो गया था, लेकिन अब सनातन धर्म में लौटने के बाद उन्होंने अपनी मूल पहचान शीला यादव को फिर से अपना लिया है। इस प्रक्रिया में ब्राह्मण सौरभ तिवारी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *