छतरपुर जिला कोर्ट में सोमवार को दो युवतियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों कोर्ट में ट्रेनी अधिवक्ता हैं। दोनों के बीच सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट को लेकर विवाद हो गया था, जिसको लेकर दोनों कोर्ट परिसर में भीड़ गई। दोनों के बीच हुए मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद दोनों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार ट्रेनी अधिवक्ता करुणा प्रसाद और भारती अहिरवार दोनों जिला न्यायालय में अधिवक्ता की ट्रेनिंग कर रही है। कुछ दिन पहले करुणा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक रील पोस्ट की थी। जिस पर भारती अहिरवार ने कमेंट किया था। आज दोपहर इसी बात से नाराज करुणा और भारती के बीच गाली गलौज करते हुए आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के बाल पड़कर जमकर मारपीट की। आसपास में मौजूद अधिवक्ताओं ने मामले को शांत कराया। इस दौरान दोनों के बीच झगड़े के दौरान पास में बैठे एक सैयद रहमान अली सीनियर बार टाइपिस्ट के पैर में चोट आगई। सैयद रहमान ने बताया कि अचानक दोनों गाली गलौज करते हुए मेरे ऊपर गिरी, जिससे मेरे दाएं पैर में चोट लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें लड़ने से रोका और वह लोग गाली गलौज करते हुए बाहर निकल गई। रील पर कमेंट करने से हुआ विवाद ट्रेनी अधिवक्ता भारती अहिरवार ने बताया कि करुणा प्रसाद अधिवक्ता ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर फोटो और रील पोस्ट किया था। जिसपर मोतीलाल नेहरू कॉलेज के प्रोफेसर कीर्ति विश्कर्मा ने कमेंट किया था कि अधिवक्ता को इस तरह की फोटो डालना शोभा नहीं देता। इस कमेंट के रिप्लाइ में मैंने ‘राइट’ लीख दिया था। जिससे भड़की करुणा प्रसाद ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर मेरे साथ मारपीट की है। अधिवक्ता कार्यालय में कोई शिकायती नहीं आई एडवोकेट संघ की मीडिया प्रभारी रवि पांडे ने बताया कि हमारे संज्ञान में है कि दो महिला अधिवक्ता में सोशल मीडिया में कमेंट करने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ने न्यायालय परिसर में झगड़ा किया गया था लेकिन अभी तक उन लोगों ने अधिवक्ता कार्यालय में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। इसकी जांच की जाएगी, उसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि एक असहनीय आचरण है। सार्वजनिक न्यायालय परिषद में इस प्रकार नहीं करना चाहिए। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि अभी मैं दूसरे काम से शहर में गया था। इस मामले में शिकायत करने कोई आया है। इसका पता करता हूं, उसके बाद वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में करुणा प्रसाद से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई भी जबाब देंने से साफ मना कर दिया है।


