छतरपुर न्यायालय परिसर में गुटखा थूकने पर कार्रवाई:भाजपा पार्षद सहित 3 लोगों पर 500 रुपए का जुर्माना

छतरपुर जिला रजिस्ट्रार अरविंद सिंह गुर्जर ने न्यायालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से सख्त कार्रवाई की है। परिसर में गंदगी फैलाने पर एक भाजपा पार्षद सहित तीन व्यक्तियों पर 500-500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया। बार संघ अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। शनिवार को की गई इस कार्रवाई में, न्यायालय परिसर में गुटखा का सेवन कर थूकने और सार्वजनिक संपत्ति को गंदा करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को दोषी पाया गया। इन पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इनमें भाजपा पार्षद बिलाल खान (पिता साकिर अहमद, निवासी बसारी दरवाजा), शानू शाह (पिता मोहम्मद सउद्दीन, निवासी बसारी दरवाजा) और जितेंद्र कुशवाहा (पिता जंकी कुशवाहा, निवासी गोरईया) शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान अधिवक्ता जितेंद्र मांगली और राजा भदौरिया सहित अन्य अधिवक्तागण भी जिला रजिस्ट्रार के साथ न्यायालय परिसर के निरीक्षण में उपस्थित थे। न्यायालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय परिसर एक गरिमामय सार्वजनिक स्थल है। यहां स्वच्छता, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक और कानूनी दायित्व है। परिसर में गंदगी फैलाने या अनुशासन भंग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *