छतरपुर पुलिस ने होटल में मारा छापा:25 हजार रुपए की 7 पेटी अवैध शराब जब्त, मैनेजर सहित 2 गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बुधवार शाम एक होटल में अवैध शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 पेटी (63 लीटर) अवैध शराब और 25 हजार रुपए की शराब जब्त की। थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि पुलिस को रामदेव नगर स्थित होटल में अवैध शराब की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल के मैनेजर से पूछताछ की। होटल से 7 पेटी देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं-
1. शिवरतन प्रजापति (होटल मैनेजर) – निवासी ग्राम घटहरी, थाना प्रकाश बमोरी
2. राममिलन साहू – निवासी रामदेव नगर, छतरपुर दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *