छतरपुर | करमा कला (बैरियाडीह टोला) में सांसद वीडी राम के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से गांव में बिजली नहीं थी। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने भाजपा नेता लठेया मंडल महामंत्री कमलेश गुप्ता से संपर्क कर सांसद को ग्रामीणों की समस्या को लेकर आवेदन पत्र भेजा गया। जिसमें कहा गया कि गांव में पूर्व से लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण बार बार जल जा रहा है। इसलिए 100 केवीए का नए ट्रांसफार्मर की जरूरत है। बिजली नहीं रहने से इस गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। छतरपुर | शहर व आसपास के क्षेत्रों में मिठाई दुकानों पर मिलावटी मिठाई बेचे जाने का आरोप लोगों ने लगाया है। लोगों का कहना है कि समय-समय पर जांच नहीं होने के कारण मिठाई कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। मिठाइयों की एक्सपायरी डेट की जानकारी ग्राहकों को नहीं दी जाती है। ऐसे में कई दिन पहले बनी मिलावटी मिठाइयों को बेच कर दुकानदार लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हैं। गौरतलब है कि दुकानदार को हर मिठाई का एक्सपायरी डेट लगाना जरूरी है। लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुलाब लकड़ा ने कहा कि पूरे साल होटल की खाद्य सामग्री की जांच होती है। छतरपुर इलाके की दुकानों की जांच कराई जाएगी।


