छतरपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा, 5 आरोपी गिरफ्तार:पिस्टल, देसी कट्टे समेत 25 तरह के हथियार बनाने के उपकरण जब्त

छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। सिविल लाइन और बमीठा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें फैक्ट्री का मुख्य संचालक बबलू विश्वकर्मा भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के अनुसार, 17 जनवरी को चंद्रपुरा बस स्टॉप से जितेंद्र कुशवाहा को एक देसी कट्टा और दो कारतूस के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने हथियार की आपूर्ति का स्रोत जितेंद्र कुशवाहा (सादनी निवासी) को बताया। आगे की जांच में संदीप सेन का नाम सामने आया, जिसे दो 32 बोर की पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अवैध हथियार फैक्ट्री के संचालक बबलू विश्वकर्मा के खिलाफ छतरपुर और पन्ना में पहले से ही डकैती सहित 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हथियारों के विक्रेता संदीप सेन भी पूर्व में अवैध हथियारों के मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने छापेमारी में 2 पिस्टल, 3 देसी कट्टे, एक अधबना देसी कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के 25 तरह के उपकरण और सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *