छतरपुर में आयुष अधिकारी 5,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:चपरासी की छुट्टी मंजूर करने के एवज में मांगी थी घूस, बाबू भी शामिल

छतरपुर में सागर लोकायुक्त ने जिला आयुष अधिकारी डॉ. निर्मला कुशवाहा और सहायक ग्रेड 2 बाबू अनिल साहू को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नए साल के अवसर पर जिला आयुष कार्यालय में उस समय की गई, जब ऑफिस में न्यू ईयर पार्टी चल रही थी। कार्रवाई छतरपुर जिला आयुष कार्यालय में हुई, जहां पार्टी के बीच लोकायुक्त टीम ने छापा मारा। आरोप हैं कि डॉ. निर्मला कुशवाहा ने अपने विभाग के चपरासी अविनाश चंद्र मिश्रा से 20 दिन की छुट्टी स्वीकृत करने के एवज में यह राशि मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने चपरासी की शिकायत पर यह ऑपरेशन अंजाम दिया। अधिकारी का कहना- मुझे फंसाया गया जिला आयुष अधिकारी डॉ. निर्मला कुशवाहा ने बताया कि यह चपरासी पिछले डेढ़ महीने से ऑफिस में लगातार परेशान कर रहा था। आज उसने जबरन पर्स से 5,000 रुपये डालकर भागा। मैं ने कभी रिश्वत नहीं मांगी, मुझे फंसाया गया है। ऑफिस में न्यू ईयर पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था, सब हंसी-मजाक में था। मैंने कभी कोई रिश्वत नहीं मांगी। चपरासी का बयान- मैडम पैसे मांग रही थीं पीड़ित चपरासी अविनाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मैडम मेरी छुट्टी और वेतन स्वीकृत करने के एवज में 5,000 रुपए मांग रही थीं। मैंने आज पैसे दे दिए और इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। सहायक बोला- मैं सिर्फ मध्यस्थ था सहायक ग्रेड-2 बाबू अनिल साहू ने बताया कि पैसे मैडम ने मांगे हैं, मेरा इसमें कोई रोल नहीं है। मैं सिर्फ मैडम और चपरासी के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि चपरासी की शिकायत पर हमने ट्रेपिंग की और आज जिला आयुष अधिकारी डॉ. निर्मला कुशवाहा और सहायक बाबू अनिल साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *