छतरपुर में कड़ाके की ठंड का असर, स्टूडेंट्स को राहत:नर्सरी से आठवीं तक 6-7 जनवरी को अवकाश घोषित

छतरपुर जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय अवकाश की घोषणा की गई है। यह निर्णय कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 6 और 7 जनवरी को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। हालांकि, इस अवधि के दौरान शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। उन्हें शासकीय, कार्यालयीन कार्य और अन्य आवश्यक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं पर लागू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *