छतरपुर के पन्ना नाका क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने भतीजे को लोहे की रॉड से पीट दिया। रविवार को गंभीर रूप से घायल भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय शिवम जैन पन्ना नाका स्थित अपने पैतृक मकान में पत्नी के साथ रहते हैं। कुछ साल पहले उनकी दादी ने यह मकान शिवम के पिता के नाम कर दिया था। भतीजा बोला- चाचा मकान पर कब्जा करना चाहते शिवम के चाचा अभय कुमार जैन, जो भोपाल में रहते हैं, इस मकान पर कब्जा करना चाहते हैं और शिवम को घर खाली करने की धमकी दे रहे थे। शिवम जैन ने बताया कि उनके चाचा अभय कुमार जैन भोपाल से आए और उन्हें गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से मारपीट की। चाचा मकान पर कब्जा करना चाहता है। इस हमले में शिवम के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल शिवम जैन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


