छतरपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई-भतीजे को पीटा:गाली देने से मना करने पर हुआ विवाद, अस्पताल में भर्ती

छतरपुर में गाली-गलौज करने से मना करने पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भतीजे के साथ मारपीट की। घटना गुरुवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड गुरुद्वारा के पास हुई। छोटा भाई शराब के नशे बड़े भाई को गाली दे रहा था।मना करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। हमले में बड़ा भाई और भतीजा दोनों घायल हो गए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बाबूलाल वर्मा (65) और उनके बेटे विजय वर्मा घर पर थे। इसी दौरान बाबूलाल के छोटे भाई बबलू वर्मा ने शराब के नशे में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब बाबूलाल और विजय ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो बबलू वर्मा, उनके बेटे प्रिंस वर्मा और तरुण वर्मा ने लाठी-डंडों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में बाबूलाल वर्मा और उनके बेटे विजय वर्मा के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल विजय वर्मा ने बताया कि चाचा बबलू वर्मा और उनके बेटों ने ही उन पर हमला किया था। घटना के बाद घायलों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *