छतरपुर में जादू-टोना सिखाने से मना करने पर विवाद:लाठी-डंडों से की मारपीट; दोनों पक्ष के 4 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गुरैया गांव में जादू-टोने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, सुमित नाम का युवक अपने चाचा ग्यानी के साथ बाइक से घर जा रहा था। तभी छुट्टे कुशवाहा, पकई कुशवाहा, नंदी कुशवाहा, बोरे कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद सभी ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। सुमित ने बताया कि नंदी कुशवाहा उनकी बुआ को जादू-टोना सिखाता था। उन्होंने कई बार नंदी को ऐसा करने से मना किया था। सोमवार को भी इसी बात पर समझाने गए थे, लेकिन बात विवाद में बदल गई। इस मारपीट में सुमित और उनके चाचा के अलावा, बीच-बचाव करने आए रामसेवक और श्यामसेवक गुप्ता भी घायल हुए। दूसरे पक्ष से आनंदी नाम का व्यक्ति भी घायल हुआ है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *