छतरपुर में ट्राला नहर में गिरने से एक की मौत:रेत से भरा 22 चक्का ट्राला कोहरे से बेकाबू हुआ, दो की हालत गंभीर

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह रेत से भरा 22 चक्का ट्राला घने कोहरे के कारण बेकाबू होकर नहर में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रेत से भरा एक ट्राला छतरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान घने कोहरे के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्राला अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्राले में कुल तीन लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखें हादसे की 4 फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *