छतरपुर के महोबा रोड पर बस स्टैंड की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। हादसा प्रकाश रेस्टोरेंट के सामने हुआ। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। घटना शुक्रवार देर रात हुई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्रावर शराब के नशे में था, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भीड़ द्वारा ट्रक को नुकसान पहुंचाने की आशंका टल गई।


