छतरपुर में गुरुवार को ठंड से कुछ राहत मिली है। आज जिले में सुबह 8 बजे धूप निकली है। वहीं शहर में 7:30 बजे तेज ही धूप निकली गई। हालांकि रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। वहीं 3 किलोमीटर प्रति घंटा से सर्द हवाएं भी चल रही हैं। खेतों में ठंड के कारण फसल के पत्तों पर पानी की बूंदें जमी नजर आई। वहीं सुबह 9 बजे शहर का तापमान 15 डिग्री पहुंचा है। जिले में पिछले 7 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। आज लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक इसी तरह मौसम रहेगा, और ठंड का असर घटेगा। सुबह 6 से ही आसमान में आकाश में बदल दिखाई नहीं दिए। सुबह से 4 बजे तक तेज धूप रहने की की संभावना है। वहीं रात में लगातार कोहरा और धुंध छाई रहती है और तेज ओस पड़ती है वहीं ओस की बूंदें फैसले फसलों पर नजर आती हैं। देखें तस्वीरें…


