छतरपुर| थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटुकदाग गांव में बीते दिन करंट लगने से दो बैलों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हुटुकदाग गांव निवासी सुरेश उरांव घोरान के लिए जंगल से बैलों द्वारा झाड़ी ला रहा था। इसी दौरान बैल रास्ते में गिरे 11 हजार करंट प्रवाहित बिजली तार के चपेट में आ गये। जिससे मौके पर ही दोनों बैलों की मौत हो गई। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना सीओ और बिजली विभाग को देकर मुआवजा की मांग की है।


