छतरपुर में सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार कालका प्रसाद शुक्ला (66) की मौत हो गई। जवाहर रोड स्थित पंजाब बैंक चौराहे के सामने बस स्टैंड की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (UP78-CT-6542) ने स्कूटी (MP13-MA-3234) को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके शरीर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव जिला अस्पताल भेजा, पहचान नहीं हो सकी हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर दोनों ओर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कोशिश में लगी है। अतिक्रमण और संकरी सड़क बनी वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि जवाहर रोड पर दोनों ओर अतिक्रमण फैला हुआ है। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन आवागमन बाधित होता है और हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी मौके पर पहुंचे शव को ई रिक्शा से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से रफू चक्कर हो गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर थाने में रखवाया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।


