छतरपुर में लाठी-डंडों से हमला, पिता-पुत्र घायल:पुराने विवाद के चलते मारपीट, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज

छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बीड़ी कॉलोनी में गुरुवार देर शाम मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। लम्पु अनुरागी और उनके बेटे सचिन घायल हो गए। मारपीट के वीडियो निकलकर सामने आये हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर पुराने विवाद के कारण हमला करने का आरोप लगाया है। लम्पु अनुरागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बीड़ी कॉलोनी निवासी राज अनुरागी, शिवम अनुरागी, हेमंत अनुरागी और कंचन अनुरागी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायत के अनुसार, इसी रंजिश के चलते गुरुवार शाम आरोपियों ने उन्हें और उनके बेटे सचिन को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। इलाके में तनाव का माहौल
घटना के बाद घायल पिता-पुत्र सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का मेडिकल परीक्षण छतरपुर जिला अस्पताल में कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *