छतरपुर में शराब के नशे में खाया जहरीला पदार्थ:42 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, टौरिया मोहल्ले का निवासी बाबू अहिरवार (42) गुरुवार सुबह शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खा बैठा। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मौत
शाम को बाबू की तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। बाबू अहिरवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा का रहने वाला था। वह बचपन से ही छतरपुर के टौरिया मोहल्ले में अपने जीजा बृजेश के घर रह रहा था। वह मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। बाबू के जीजा बृजेश ने बताया कि उसके माता-पिता गांव में रहते हैं और परिवार में वह अकेला था। बृजेश ने बताया कि शराब पीने के बाद बाबू ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिसके बाद उसे उल्टियां होने और सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। सिटी कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *