छतरपुर में हत्याकांड को लेकर सड़क पर उतरे परिजन:ओबीसी महासभा ने एसपी कार्यालय घेरा, बुलडोजर कार्रवाई और TI निलंबन की मांग

छतरपुर में 29 दिसंबर को संतोष पटेल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पुराने जमीनी विवाद के चलते हुई थी। इस मामले में आज (शुक्रवार) परिजनों और ओबीसी महासभा ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में लोग मेला ग्राउंड से नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और घेराव कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मध्यप्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है। उनकी मुख्य मांगों में सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें तत्काल जेल भेजना शामिल है। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उसे संदिग्ध बताया।
प्रदर्शनकारियों ने राजनगर थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, दो आरक्षकों संजय सिंह परिहार और शिव कुमार पाल को भी निलंबित करने की मांग की गई है। इन आरक्षकों पर आरोप है कि वे पिछले 10 वर्षों से एक ही थाने में पदस्थ हैं। बोले- टीआई के तत्काल निलंबन होना चाहिए
मामले में मृतक की पत्नी का कहना है कि मैं तो उसी दिन अपने पति के साथ मृत्यु शैय्या पर जान देना चाहती थी लेकिन मेरे सास-ससुर घर वालों ने मना कर दिया और कहा कि तुम्हें न्याय मिलेगा। हम न्याय दिलाएंगे। मैं आज एसपी ऑफिस न्याय मांगने आई हूं कि आरोपियों के घर बुलडोजर चलाया जाए और राजनगर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए अगर ऐसा नहीं किया जाता तो हम दिनभर यही बैठेंगे अपने बच्चों सहित जान दे देंगे। खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल का कहना है ओबीसी महासभा और मृतक के परिवार के लोगों ने मांगों को लेकर SP को ज्ञापन दिया है। मामले और घटनाक्रम के जो भी आरोपी हैं उन्हें राउंडअप करके न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *