छतरपुर में 5 लाख की चोरी का खुलासा:सोना-चांदी के गहने बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना पुलिस ने ग्राम प्रतापपुरा में हुई 5 लाख रुपये की चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों से 1.4 किलोग्राम से अधिक चांदी और ढाई तोला से अधिक सोने के आभूषण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले लवकुश नगर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा में रामचरण पाल के मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर चोरी करने की घटना स्वीकार कर ली। सोने- चांदी के गहने किए बरामद
पुलिस ने आरोपी परमलाल पाल (पिता बालकिशन पाल, निवासी ग्राम प्रतापपुरा) और एक विधि विरुद्ध किशोर को हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से 2.6 तोला सोने के आभूषण और 1 किलो 435 ग्राम चांदी के आभूषण (जिसमें झुमकी, चूड़ी, बेसर, मंगलसूत्र, टॉप्स, बिछुआ, पायल शामिल हैं) बरामद किए गए। बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी परमलाल पाल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि विधि विरुद्ध किशोर को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचना और कानूनी कार्यवाही जारी है। यह जानकारी लवकुश नगर अनुविभाग के एसडीओपी नवीन दुबे ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *