छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति:द्रौपदी मुर्मू से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की मुलाकात, विधानसभा में प्रबोधन के लिए दिया न्योता

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति को अप्रैल में विधानसभा में प्रबोधन के लिए आमंत्रित किया। जिसपर राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की है, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि “राष्ट्रपति की उपस्थिति छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए प्रेरणादायक होगी और राज्य की जनता के लिए गौरव का विषय बनेगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *