छत्तीसगढ़ आए पाकिस्तानियों-बांग्लादेशियों पर फैसला आज:गृह विभाग की बैठक, मंत्री विजय शर्मा बोले- कार्रवाई करेंगे, SSP को निर्देश का इंतजार

प्रदेश में आकर रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों का क्या करना है इसे लेकर प्रदेश सरकार फैसला करेगी। इसी मुद्दे पर मंत्रालय में सोमवार को एक बड़ी बैठक गृह विभाग करने जा रहा है। पुलिस ने पाकिस्तान से आए लोगांे की लिस्टिंग की है। आधिकारिक तौर पर ये जानकारी गृह विभाग ने सार्वजनिक नहीं की है कि कितने पाकिस्तानी या बांग्लादेशी इस वक्त छत्तीसगढ़ में हैं। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को बताया कि- आज गृह विभाग की बैठक होगी। CM विष्णुदेव साय का हमें मार्गदर्शन मिलेगा। पाकिस्तान से जो लोग आए हैं चाहे मेडिकल वीजा हो, लॉन्ग टर्म वीजा हो या शॉर्ट टर्म वीजा हो इनमें अब तक क्या हुआ है इसकी समीक्षा की जाएगी। जो सस्पेक्टेड हैं यहां आकर रह रहे हैं उनकी जानकारी भी है, उनपर जांच की प्रक्रिया क्या हो ये निर्धारित करेंगे। बड़ा निर्णय, बड़ा परिणाम इस बैठक का भविष्य को लेकर होगा। पाकिस्तान के जो लोग हैं जो पीड़ित रायपुर आए हैं, उनके संबंध में केंद्र से निर्देश ले रहे, बाकि को यहां आए हैं उनको तो वापस जाना है ही, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी। SSP को निर्देश का इंतजार
रायपुर के SSP लाल उमेद सिंह ने मीडिया से पाकिस्तानियों पर कार्रवाई को लेकर कहा- कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ कार्यालय से निर्देश नहीं आए हैं। जो पाकिस्तान से यहां पर आए हैं उसमें ज्यादातर हिंदू सिंध प्रदेश से आए हैं, कुछ काे लॉन्ग कुछ को शॉट टर्म वीजा मिला है। सभी को चिन्हांकित कर लिया गया है। हमारे पास जो लोग पाकिस्तान से आए हैं उनकी सूची है, वरिष्ठ कार्यालय से निर्देश आएंगे तदउपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। सवाल-1: किन पाकिस्तानी नागरिकों का भारत वीजा खत्म हो रहा है?
जवाबः भारत की नेशनल सिक्योरिटी पर फैसला लेने वाली सबसे बड़ी बॉडी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने पाकिस्तान से जुड़े 5 बड़े फैसले लिए। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों का इंडियन वीजा रद्द करना भी शामिल था।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 23 अप्रैल को बताया था कि पाकिस्तानी नागरिकों के 14 कैटेगरी के वीजा रद्द किए जाएंगे। 13 कैटेगरी के वीजाधारकों को 25 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा। हालांकि इसे 2 दिन बढ़ा दिया गया। यानी 27 तक इन लोगों को हर हाल में भारत छोड़ना था। पाकिस्तान से इस तरह के वीजा मिलते हैं सवाल-2: किन पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत है?
जवाबः भारत सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को इलाज के लिए मेडिकल वीजा जारी करती है। एक मरीज के साथ मैक्सिमम 2 अटेंडेंट्स या परिजनों की एंट्री होती है। इन्हें भी देश छोड़ने के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है। मानवीय आधार पर इन नागरिकों को अन्य वीजा होल्डर्स की तुलना में 2 दिन ज्यादा दिए, ताकि वे अपना इलाज पूरा कर सकें और सुरक्षित वापस जा सकें। मेडिकल वीजा धारकों को अपने इलाज के दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है, ताकि जांच के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
इसके अलावा नई दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के डिफेंस, नेवी और एयरफोर्स के डिप्लोमैट्स को ‘अन वॉन्टेड पर्सन’ घोषित किया गया। इन्हें 30 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा। ये लोग कर रहे छत्तीसगढ़ में बसने की मांग
हाल ही में उपमुख्यमंत्री शर्मा से मिलने पहुंचे सुखदेव लुंद पाकिस्तान में सिंध के घोटकी जिला के खानपुर के रहने वाले हैं। वहां हिंदुओं की आबादी 3-4 हजार है। सुखदेव फिलहाल 45 दिनों के विजिटर वीजा पर रायपुर के शदाणी दरबार पहुंचे। साथ में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। इनके अलावा रवि लुंद, निर्भय बत्रा, रोशन लाल और महेंद्र लाल भी अपने परिजन के साथ उसी दिन रायपुर पहुंचे। दल में 24 सदस्य हैं। इसके अलावा लगभग 100 और लोगों का जत्था भी लगभग एक माह पहले से रायपुर में है।

पाकिस्तानी हिंदुओं को केंद्र सरकार ने छूट दी है पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान से आए मुस्लिमों पर सख्ती है। 7 दिन में सभी को भारत छोड़ना होगा। हालांकि विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि ज‍िन पाकिस्तानी हिंदुओं को लॉन्ग टर्म वीजा जारी किए गए हैं, उन्हें वापस नहीं जाना होगा। पाकिस्तान से बड़ी संख्या में हिन्दू पलायन कर भारत आए हैं और यहां की नागरिकता के ल‍िए आवेदन कर रहे हैं। भारत सरकार के पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने के निर्णय के बीच विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पहले से जारी किए गए लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) पर लागू नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *