छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल हाईस्कूल हायर सेकंडरी परीक्षा आवेदन शुरू

दुर्गूकोंदल| छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दुर्गूकोंदल प्राचार्य अजय नेताम ने बताया विद्यार्थी निर्धारित तिथियों के भीतर फार्म भर सकते हैं अन्यथा विलंब शुल्क देना होगा। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन फार्म 15 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। अध्ययन केंद्रों द्वारा सामान्य शुल्क वाले आवेदन फॉर्म जिला समन्वय केंद्रों में 19 एवं 20 जनवरी तक जमा किए जाएंगे। इसके बाद जिला समन्वय केंद्रों द्वारा राज्य कार्यालय में 21 एवं 22 जनवरी तक आवेदन जमा करने की व्यवस्था है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 18 से 25 जनवरी तक भरे जा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *