छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 2 ब्लॉक अध्यक्षों पर लिया एक्शन:डोंगरगांव के चेतन दास साहू और सहसपुर लोहारा के रामचरण पटेल 6 साल के लिए निष्कासित

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन दास साहू और और कवर्धा के सहसपुर लोहारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह आदेश पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया है। सबसे पहले, डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन दास को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। चेतन दास को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। जानिए क्या है पूरा विवाद दरअसल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन दास साहू ने पिछले दिनों एक बैठक रखी थी। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागवत साहू के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, जिला पंचायत सदस्य विभा साहू और महेंद्र यादव को संगठन से निष्कासित करने का फैसला लिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष ने यह फैसला डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू की मौजूदगी में किया था। जिसके बाद संगठन में विवाद बढ़ गया। जिन जिला पंचायत सदस्यों को ब्लाक कमेटी ने निष्कासित करने का फैसला लिया, वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य है। ऐसे में उन्हें निष्कासित करने का अधिकार ब्लॉक के अध्यक्ष के पास था ही नहीं। लेकिन आपसी विवाद और खींचतान में ऐसा फैसला लिया गया। तीन दिन के अंदर साहू से मांगा था जवाब, अब डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस की इस हरकत पर पीसीसी ने अध्यक्ष चेतन दास साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका तीन दिन में जवाब मांगा गया। इसके बाद पीसीसी ने चेतन दास साहू को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन आदेश में उल्लेख किया गया है कि ब्लॉक अध्यक्ष का दिया जवाब संतोषजनक नहीं हैं। इसी तरह सहसपुर लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *