लीगल रिपोर्टर| रांची शराब घोटाले में आरोपी छत्तीसगढ़ के उत्पाद विभाग के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को एसीबी की विशेष अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है। जांच एजेंसी ने कोर्ट से केस डायरी पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अरुण पति त्रिपाठी ने अग्रिम राहत की गुहार लगाते हुए 16 जुलाई को याचिका दाखिल की है। वहीं शराब घोटाले में एसीबी के हाथों गिरफ्तार वरीय आईएएस विनय कुमार चौबे के करीबी कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर शुक्रवार को एसीबी की विशेष अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 11 अगस्त की तारीख तय की है।


