छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन:80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पूर्व डिप्टी एनएसए भी रहे

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का सोमवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। शेखर दत्त वर्ष 2010 से 2014 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे। शेखर दत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1969 बैच के अधिकारी थे और देश के प्रमुख पदों पर कार्यरत रहे। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के डिप्टी के रूप में भी नियुक्त किया गया था। साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव के तौर पर भी सेवाएं दीं। राजनीति और प्रशासन में लंबा अनुभव छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में उन्होंने राज्य के कई प्रशासनिक और सामाजिक निर्णयों में योगदान दिया। केंद्र सरकार में सचिव और विशेष दायित्वों के तहत भी उन्होंने कार्य किया। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के नेताओं और अधिकारियों ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और पूर्व सहयोगियों ने उन्हें एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील व्यक्तित्व बताया। सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी परिवार के अनुसार उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। स्व. शेखर दत्त जी एक कुशल प्रशासक, दूरदृष्टा एवं देश सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *