छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर के हालात हैं। मौसम विभाग ने दुर्ग समेत 12 जिलों अगले 3 दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर है। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुइखदान-गंडई, कबीधाम, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं बस्तर के कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है। रायपुर में ऐसा रहा मौसम रायपुर में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार ठंड पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। नगर निगम ने शहर में अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं। आउटर के वार्डों में खासतौर पर अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। शनिवार को रायपुर में रात का तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई। अधिकतम तापमान 27.6 रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। यहां जलाए जा रहे अलाव रायपुर में ठंड से बचने के लिए लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन, भाठागांव अंतर्राज्यीय बस स्टैंड, अंबेडकर अस्पताल, खमतराई, आमानाका, संतोषी नगर, पचपेड़ीनाका, डंगनिया बाजार, दलदल सिवनी मोवा ओवरब्रिज के नीचे, मोतीबाग चौक, शंकरनगर चौक, खम्हारडीह सहित शहरभर में अलाव जलाए गए हैं। इन जिलों में अगले 2 दिन शीतलहर का अलर्ट बलरामपुर में पारा 3 डिग्री से नीचे पहुंच पारा छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में लगातार शीत लहर जारी है। इस समय सबसे ठंडा सरगुजा संभाग है। बलरामपुर में रात का पारा 3 डिग्री से कम रिकार्ड किया गया है। अगले दिनों तक उत्तरी मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में शीतलहर की संभावना है। वहीं सरगुजा में 5.9 डिग्री, सूरजपुर में 7.5 डिग्री, कोरिया में 7.4 डिग्री, जशपुर में 10.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बस्तर संभाग में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश 15 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर बस्तर संभाग के जिलों में भी देखने को मिलेगा। 17 दिसंबर की रात और 18 दिसंबर की सुबह से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाए हुए हैं। यहां एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग में दंतेवाड़ा जिला सबसे ठंडा है। यहां रात का तापमान 12.6 डिग्री, बस्तर में 13.8 और बीजापुर में 13.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। तस्वीरों में देखिए… सर्दियों में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए इन 10 टिप्स को फॉलो करें… ठंड में रखें बुजुर्गों का ख्याल…


