छत्तीसगढ़ के 17 मेन रिजर्वायर 50% से अधिक भरे:दुर्ग-बिलासपुर के खारंग और खपरी डैम में 100% पानी भरा, 9 डैम 70% तक खाली

छत्तीसगढ़ में मानसून के असर से राज्य के प्रमुख सिंचाई जलाशयों में औसतन 49.78 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। जल संसाधन विभाग ने 19 जुलाई को टैंक गेज रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट की माने तो बिलासपुर का खारंग डैम और दुर्ग जिले का खपरी जलाशय पूरी तरह भर चुका है। इन जलाशयों से नहरों और नालों के माध्यम से जल निकासी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। राज्य के कुल 46 प्रमुख जलाशयों में से तीन जलाशय 90% से अधिक भर चुके हैं। 17 ऐसे हैं जो आधे से अधिक भर चुके हैं। और 9 ऐसे भी हैं जो अभी 70% तक खाली हैं। 50% से अधिक जलभराव वाले जलाशय 30% से अधिक और 50% से कम जल स्तर वाले बांध 30% या इससे से कम जल स्तर वाले जलाशय आपात स्थित से निपटने निर्देश जारी खारंग, मनियारी, केलो और सीतानदी बेसिन के जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी और नियंत्रण के निर्देश जारी किए हैं ताकि जल प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जा सके और किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *