छत्तीसगढ़ के 2 शिक्षक दिल्ली में होंगे सम्मानित:राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार मिलेगा, 64 टीचर्स को राजभवन में राज्यपाल करेंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ के दो शिक्षक प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया को दिल्ली में 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश भर के 64 शिक्षकों को राज्यपाल रमन डेका उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान देंगे। ये कार्यक्रम 5 सितंबर को सुबह 11 बजे राजभवन में होगा। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे, जबकि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। चयनित शिक्षकों की सूची लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी कर दी है। इन सभी शिक्षकों का रिहर्सल चार सितंबर को होगा। चयनित शिक्षकों को चार सितंबर को शंकर नगर स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के गेस्ट हाउस में सुबह आठ बजे पहुंचना होगा। दुर्ग और कोरबा के रहने वाले हैं टीचर शिक्षक सम्मान हासिल करने वाली डॉ प्रज्ञा सिंह दुर्ग जिले के शासकीय माध्यमिक स्कूल हनोदा में पदस्थ हैं। वहीं संतोष कुमार चौरसिया कोरबा जिले के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय स्कूल सलोरा में पदस्थ हैं। दोनों की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ जिला अधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है। परिजनों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश, फोटो का खर्च खुद उठाना होगा शिक्षकों के साथ आने वाले किसी भी व्यक्ति या परिजनों को ठहरने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें राजभवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 4 सितंबर को सुबह 11 बजे राजभवन के दरबार हाल में कार्यक्रमों का रिहर्सल किया जाएगा। जिसमें चयनित शिक्षकों शामिल होंगे। 5 को फोटोग्राफर की व्यवस्था होगी, जहां शिक्षक फोटो प्राप्त कर सकेंगे। फोटोग्राफर का भुगतान शिक्षकों को खुद करना होगा। उल्लेखनीय है कि सम्मानित शिक्षकों के नामों की घोषणा एक साल पहले की जाती है। जिससे 2024-25 सत्र के शिक्षकों का सम्मान होगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों का सम्मान दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देशभर के 45 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के दो शिक्षक डॉ प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया भी शामिल हैं। इन शिक्षकों को 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 50 हजार रुपए नगद के साथ रजत पदक प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *