छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल-CM ने किया सम्मानित:रमेन डेका बोले- बच्चों के लिए रोल मॉडल होते हैं शिक्षक, आज का जीवन सरल नहीं

शिक्षक दिवस पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल रमेन डेका और CM विष्णुदेव साय ने 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि, शिक्षा मानव के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि, एक शिक्षक अपने बच्चों के लिए रोल मॉडल होता है। बेहतर शिक्षक एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में महती भूमिका निभाते हैं। शिक्षक छात्रों के जीवन के प्रेरणास्रोत होते है। उनके विकास में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है। आज का जीवन सरल नहीं है। गिरकर खड़े होना और जीवन की चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए यह विद्यार्थियों को सीखना चाहिए। बच्चों को शिक्षा मिले यह शिक्षकों की जिम्मेदारी- राज्यपाल राज्यपाल ने कहा कि, शिक्षक ऐसा पढ़ाएं जिससे बच्चे स्कूलों की ओर आकर्षित हो। स्कूल भवन नहीं बल्कि उसके अंदर क्या पढ़ा रहे है ये महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्राचीन भारत की गुरूकुल परंपरा को श्रेष्ठ बताया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक गेम चेंजर है। इस नीति के अनुरूप बच्चों को शिक्षा मिले यह शिक्षकों की जिम्मेदारी है। शिक्षक कई कठिनाइयों के बावजूद ज्ञान का उजाला फैलाते हैं- सीएम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं। वे देश को ऐसे राष्ट्रभक्त नागरिक देते हैं, जो आगे चलकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देते हैं। जिस प्रकार दीपक खुद जलकर दूसरों को प्रकाश देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी अनेक कठिनाइयों के बावजूद ज्ञान का उजाला फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। इसके बिना जीवन अधूरा है। पिछले वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक विस्तार हुआ है। आज प्रदेश में 20 से अधिक विश्वविद्यालय, 15 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईएम, एम्स और लॉ विश्वविद्यालय स्थापित हैं। शिक्षा का स्तर आने वाले समय में और बेहतर होगा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से प्रदेश में शिक्षा का स्तर आने वाले समय में और बेहतर होगा। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की। इन शिक्षकों का हुआ सम्मान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *