छत्तीसगढ़ को मिलेगी 278 KM की नई रेल लाइन:खरसिया से परमालकसा स्टेशन होते नया रायपुर तक तैयार होगा नया रूट, 8 जिलों को होगा फायदा

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को नई रेल लाइन की सौगात दी है। लंबे समय से प्रस्तावित खरसिया से नया रायपुर-परमालकसा (दुर्ग-राजनांदगांव के बीच) 278 किलोमीटर तक नई डबल रेल को स्वीकृति दे दी है। इस नई रेल लाइन से रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, बलौदा बाज़ार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव सहित आठ जिलों को फायदा होगा। इस परियोजना पर 8,741 करोड़ रुपए की लागत आएगी। केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय ने नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि नई परियोजना प्रदेश में रेल सुविधाओं के क्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही सारंगढ़, सराईपाली, बसना, बलौदाबाजार क्षेत्र के लोगों को रेल सुविधाएं मिलेंगी। इस परियोजना के माध्यम से बलौदाबाजार जिले के साथ ही अन्य क्षेत्रों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इस परियोजना के साथ ही इन क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। रेल परियोजना की मुख्य विशेषताएं इन जिलों को होगा फायदा
इस रेलवे परियोजना से राज्य के रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, बलौदा बाज़ार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लोगों को फायदा होगा। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में तीव्र गति आएगी। यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता और ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *