छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सोमवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस नई टीम में प्रदेश के प्रमुख व्यापारी और उद्योगपति शामिल किए गए हैं। इस दौरान संरक्षक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कार्यकारी अध्यक्ष और प्रमुख सलाहकारों के नाम घोषित किए गए। यह सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनुभवी हैं और व्यापार जगत में अच्छी पहचान रखते हैं। श्रीचंद सुंदरानी समेत आठ बने संरक्षक इस कार्यकारिणी में श्रीचंद सुंदरानी, पूरनलाल अग्रवाल, खूबचंद पारख, सरदार बलदेव सिंह भाटिया, शिवराज भंसाली, यू.एन. अग्रवाल, मगन भाई पटेल और चतुर्भुज अग्रवाल संरक्षक होंगे। वहीं गोपाल कृष्ण अग्रवाल को चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चेतन तारवानी वाइस चेयरमैन की जिम्मदारी निभाएंगे। ललित जैसिंघ को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ललित जैसिंघ, राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, विनय बजाज, विक्रम सिंहदेव, कमल सोनी और जसप्रीत सलूजा को दी गई है। वहीं, प्रमुख सलाहकार के तौर पर त्रिलोकचंद बरड़िया, सरल मोदी, लाभचंद बाफना, छगन मुंदड़ा, संजय रुंगटा, अरविंद जैन, राजेन्द्र शर्मा, लखमशी पटेल, किशोर आहूजा, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, अमर गिदवानी, जयंती भाई पटेल, चंदर विद्यानी, विजय मुकीम, गुरजीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा और दीपक रहेजा को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि जल्द ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी।


