रायपुर में 1 मार्च को छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल द्वारा जीएसटी सेमिनार का आयोजन किया गया। ये आयोजन जगदलपुर टैक्स बार एसोसिएशन ने किया। इसमें प्रदेशभर से कई एडवोकेट और C.A. शामिल हुए। सेमिनार में जीएसटी से संबंधित नए संशोधन और कई प्रावधानों को लेकर जानकारी दी गई। जीएसटी काउंसिल की मीटिंग, 2025 का बजट और जीएसटी के हाईकोर्ट के मामलों के निवारण पर भी चर्चा हुई। इसमें जीएसटी संबंधित प्रकरणों में एआई (Artificial Intelligence) के प्रयोग पर भी चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ बार काउंसिल के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।


