छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एनकाउंटर…DVCM उधम की मारे जाने की खबर:जवानों ने नक्सलियों को घेरा, दोनों ओर से चल रही फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आई है। मौके से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल भी बरामद की गई है। घटना तरेम थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में चल रही है। DVCM उधम सिंह लाटून नंबर 30 का कमांडर था और वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी का कमांडर भी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि साउथ बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ कोबरा के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *