छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़..3 महिला नक्सली के शव मिले:कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर; सर्च ऑपरेशन जारी, कई हथियार मिले

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल 3 वर्दीधारी महिला नक्सलियों के शव मिले हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री भी मिली है। DRG, कोबरा, STF, CRPF और बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। जवानों ने कर्रेगट्टा, नडपल्ली, पुजारी कांकेर की पहाड़ी पर हिड़मा, दामोदर, देवा समेत कई बड़े लीडर और उनकी बटालियन को घेरा है। इसमें करीब 300 से ज्यादा नक्सलियों के होने की सूचना है। मुठभेड़ स्थल से मिले निशान से और भी नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की काफी ज्यादा संभावना है। इधर, जवानों के लिए रसद का सामान हेलिकॉप्टर के जरिए पहुंचाया जा रहा है। ग्राफिक्स में नक्सली लीडर के बारे में जानिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी इस पूरे इलाके में फोर्स के करीब 2 से 3 हेलिकॉप्टर घूम रहे हैं। वहीं दर्जनों ड्रोन से इलाके की निगरानी रखी जा रही है। वहीं पहाड़ियों की कुछ श्रृंखला ऐसी है जो 40 से 50 मीटर खड़ी है। यहां छिपने के लिए नक्सलियों ने दर्जनों बंकर बना रखे हैं। 31 मार्च 2026 तक डेडलाइन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कह दिया है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश भर से नक्सलियों का खात्मा कर दिया जाएगा। इसी के तहत अब फोर्स को फ्री हैंड दिया गया है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में फोर्स एक्शन मोड पर है। अगर इस ऑपरेशन में जवान सफल होते हैं और नक्सलियों को भारी नुकसान होता है तो ये नक्सलवाद से आजादी की अंतिम लड़ाई साबित हो सकती है। ………………………….. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर: 400 जवानों ने नक्सलियों को घेरा, शव और हथियार बरामद; 2025 में अब तक 146 नक्सली मारे गए छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर के भैरमगढ़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। तीनों के शव के साथ हथियार भी बरामद किया गया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *