विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रदर्शनी अनुगा-2025 में छत्तीसगढ़ ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जर्मनी के कोलोन में आयोजित प्रदर्शनी में राज्य के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कर रहे हैं। मंत्री देवांगन ने निवेशकों के साथ चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को ‘स्थानीय संसाधन, वैश्विक बाजार’ के सिद्धांत पर तैयार किया गया है। हमारे यहां खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में विशेष कर गैर-बासमती चावल, इमली और मूल्य संवर्धित वन उत्पादों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार औद्योगिक पार्क और फूड पार्क में निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 पर हो रहे काम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की सहभागिता को उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने राज्य के लिए एक नई औद्योगिक संभावनाओं के द्वार खोलने वाला कदम बताया। औद्योगिक नीति 2024-30 के मुख्य बिंदु कोलोन का अनुगा फूड एक्सपो खास क्यों… उद्योग मंत्री ने की कोल्नेमेस के अधिकारियों के साथ बैठक मंत्री देवांगन से आयोजन स्थल पर कोल्नेमेस जीएमबीएच के मुख्य परिचालन अधिकारी ओलिवर फ्रेस्से ने मुलाकात की। मंत्री ने उनके साथ रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही फ्रेस्से को छत्तीसगढ़ के तेजी से उभरते औद्योगिक माहौल के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान कोल्नेमेस के भारत व सार्क देशों के प्रबंध निदेशक मिलिंद दीक्षित और समूह निदेशक समीर मितिया के साथ छत्तीसगढ़ उद्योग विभाग के निदेशक प्रभात मालिक भी मौजूद रहे।


