बिलासपुर| छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ की वार्षिक बैठक में बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद ठाकुर रविंद्र सिंह को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। महासचिव शेख समीर ने कहा कि उनका अनुभव संघ की दिशा और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला संघ अध्यक्ष अधिवक्ता कविश्वर कुमार और सचिव शेख अरबाज अली ने प्रसन्नता जताई। यह जानकारी प्रदेश कार्यालय सचिव बी. एल्विनी राव ने दीं।


