छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज का महाअधिवेशन:चांपा में 21-22 फरवरी को होगा, केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम दो जगहों को किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का दो दिवसीय महाअधिवेशन 21 और 22 फरवरी 2026 को बलौदाबाजार राज के ग्राम चांपा में आयोजित होगा। केंद्रीय टीम ने इस आयोजन के लिए चांपा को स्थल के रूप में चुना है। महाअधिवेशन स्थल के चयन के लिए खपराडीह और चांपा गांवों से आवेदन प्राप्त हुए थे। केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप के नेतृत्व में राज प्रधान सुनीता वर्मा और अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद चांपा के स्थल को अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक पाया गया। ग्राम इकाई और राज प्रधान की सहमति से चांपा को अंतिम रूप से महाअधिवेशन स्थल के रूप में चुना गया। कुर्मी समाज का इतिहास गौरवशाली केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज का संचालन संविधान के अनुसार किया जाता है। पूरे समाज को दस राज्यों में विभाजित कर संचालित किया जाता है। समाज की एकजुटता को मजबूत करना उन्होंने कहा कि इस महाअधिवेशन का उद्देश्य समाज की एकजुटता को मजबूत करना और समय की मांग के अनुरूप नए नियम-कानून बनाना है। इस बार आम सभा में दो महत्वपूर्ण कानून पारित होने की उम्मीद है। ये प्रस्ताव राज अधिवेशन में प्राप्त सुझावों के आधार पर लाए जाएंगे, जो समाज की दिशा और दशा तय करेंगे। राज के लिए गर्व का विषय- सुनीता वर्मा बलौदाबाजार राज की राज प्रधान सुनीता वर्मा ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके राज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि समस्त स्वजातीय बंधु और पूरी राज कार्यकारिणी इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए पूरी निष्ठा से जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *