छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट सेवा-कार्य के लिया सम्मान:आईपीएस रामगोपाल, शशिमोहन, श्वेता समेत 11 अफसरों को पदक

गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और युवा पुलिस अफसरों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवाओं के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है। रक्षित केंद्र धमतरी के एएसआई रामावतार सिंह राजपूत को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक की घोषणा की गई है। इसी के साथ सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित होने वालों में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक एटीएस वि.शा पु.मु. नवा रायपुर राजश्री मिश्रा, सेनानी 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ निवेदिता पाल, सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद मनीषा ठाकुर रावटे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पुलिस मध्य रायपुर नगरीय तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विआशा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर उनैजा खातून अंसारी, सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई जयलाल मरकाम तथा प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद हजारी लाल साहू शामिल हैं। इनको भी किया जाएगा सम्मानित

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *