छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन एप्लिकेशन से मिलेगा बिजली कनेक्शन:व्यवसायियों को मिलेगी राहत, समय-लागत बचेगी; सिंगल विंडो सिस्टम शुरू, एक क्लिक में होगा काम

छत्तीसगढ़ में व्यापारियों को अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब एक सिंगल विंडो ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया है। एक वेबसाइट के जरिए ही आवेदन किया जा सकता है। इसमें कारोबार की डिटेल, कनेक्शन की लोकेशन आदी की जानकारी देकर बिजली की सुविधा व्यवसायी आसानी से हासिल कर पाएंगे। अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया गया है। स्टेट सिंगल विंडो पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकेगा। व्यवसायियों के समय और लागत की बचत को देखते हुए ये शुरुआत की गई है। इस नए सिस्टम के तहत व्यवसायी अब घर बैठे ही स्टेट सिंगल विंडो पोर्टल पर अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति को रियल-टाइम में ट्रैक करने की सुविधा भी दी गई है। पहले जहां कागजी कार्रवाई और कई दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब यह काम कुछ ही क्लिक में पूरा हो जाएगा। वेबसाइट का ऑटोमेटेड सिस्टम सभी नियामक आवश्यकताएं पूरी हों ये खुद-ब-खुद देखता है, जिससे त्रुटियों की संभावना कम हो और ऑडिट प्रक्रिया भी सरल हो। CM बोले- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बड़ा कदम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में व्यवसाय करना आसान और सुगम हो। इस ऑनलाइन सिस्टम के जरिए हमने अस्थायी बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को न केवल तेज किया है, बल्कि इसे पारदर्शी और व्यवसायी-अनुकूल भी बनाया है। यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो हमारे राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। ऐसे मिलेगा कनेक्शन प्रदेश सरकार की बिजली से जुड़ी कंपनी की वेबसाइट https://www.cspdcl.co.in पर जाकर होम पेज पर ही कनेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद HT का विकल्प चुनकर इंडस्ट्रियल को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद इसी वेबसाइट से डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वेबपेज पर यूजर पहुंचेगा। यहां सिंगल विंडो लॉगिन के जरिए कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। लिंक घरों के लिए नया कनेक्शन भी ऑनलाइन मिलेगा ………………… ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और EV इंडस्ट्री होगी शुरू: रायपुर में बन रहा कॉमन फैसिलिटी सेंटर, टेक बिजनेस को मिलेगा सपोर्ट छत्तीसगढ़ में टेक बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। रायपुर में इसके लिए एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर शुरू किया जा रहा है। नवा रायपुर में बनने वाला यह सेंटर सेमीकंडक्टर EV उद्योग को हर तरह का सपोर्ट सिस्टम देगा। इसके लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ईएमसी 2.0 योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *