छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक का सड़क हादसा:पारसनाथ राजवाड़े की कार खेत में घुसी, सीने में चोट के बाद अंबिकापुर रेफर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े सड़क हादसे में घायल हो गए। ओडगी थाना क्षेत्र के गिरजापुर गांव के पास उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। इस हादसे में उन्हें सीने में चोट आई है। घटना के समय पूर्व विधायक खुद गाड़ी चला रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने प्राथमिक सहायता देने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल विधायक को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक की हालत स्थिर डॉक्टरों के अनुसार पूर्व विधायक की हालत स्थिर है। मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कार में पूर्व विधायक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं था। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल पारसनाथ राजवाड़े के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कई कांग्रेस नेता उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *