छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, बिलासपुर में पारा 41°:रायपुर में 40 डिग्री के पार, बस्तर संभाग में कल से 3 दिन आंधी, बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही तेज गर्मी पड़ने लगी है। रायपुर और बिलासपुर में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर बिलासपुर रहा। यहां पारा 41 डिग्री रहा। वहीं रायपुर में दिन का पारा 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में ड्राई हवा के असर से सुबह से तेज धूप महसूस होने लगी है। 12 बजे के बाद धूप चुभने लगी है। धूप से बचने चेहरा ढंककर लोग घरों से निकल रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो कल यानी 8 अप्रैल से प्रदेश में एक बार फिर बारिश, बादल की स्थिति बनेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक साइक्लोन सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। बस्तर संभाग में इसका ज्यादा असर दिख सकता है। रायपुर में पारा 40 डिग्री के पार मौसम साफ होने के बाद रायपुर में गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर 12 बजे के बाद चुभने वाली गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का पारा करीब 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का तापमान 41 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पहुंच सकता है। बस्तर में पारा 38 डिग्री पार बस्तर संभाग के जिलों में भी कल यानी 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक बूंदाबांदी के साथ अंधड़ चलने और बादल गरजने की संभावना है। रविवार को संभाग के जिलों में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक रहा। जगदलपुर में दिन का तापमान 38.5 डिग्री रहा। बस्तर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और दंतेवाड़ा में पारा 36.7 डिग्री रहा। बिलासपुर में दिन का पारा सबसे ज्यादा रविवार को यहां दिन का पारा 41 डिग्री रहा। वहीं रात का टेम्प्रेचर 22.9 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में दिन का पारा 37.5 डिग्री मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को अंबिकापुर में पारा 37.5 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तीसरे, चौथे सप्ताह में होगी तेज गर्मी मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। तापमान 43-44 डिग्री और उसके आसपास पहुंच सकता है। वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होंगी। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *